तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र ग्रामसभा अजय नगर बभनौली के थाना टोला निवासी एक चालक ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर तमकुहीराज सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अजय नगर बभनौली के थाना टोला निवासी लालबहादुर गुप्ता (45) पुत्र विश्वनाथ गुप्ता ई-रिक्शा चलाकर जीविकापार्जन करता था। रोज की तरह रविवार की रात में वह ई-रिक्शा चलाकर घर लौटा और रात में सोने से पहले ई- रिक्शा की बैटरी चार्ज में लगा रहा था। उसी समय अचानक वह बिजली करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। इस घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर तमकुहीराज सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में सेवरही के एसएचओ श्रीप्रकाश राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।न