फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गड़ौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किसानों ने किया विरोध

Tue, 22 Oct 2024 05:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
गड़ौरा चीनी मिल के विरुद्ध प्रदर्शन करते रेता क्षेत्र के गन्ना किसान।
विज्ञापन
खड्डा। कुशीनगर और महराजगंज जिले के गंडक नदी पार उस पार के गन्ना किसानों ने गड़ौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का विरोध किया। कहा कि खेत में जलाना मंजूर है, लेकिन गड़ौरा चीनी मिल को अपना गन्ना नहीं देंगे। पहले से ही चीनी मिल प्रशासन लाखों रुपये गन्ना मूल्य दबाए बैठा है।
विज्ञापन

खड्डा ब्लॉक के मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर और महराजगंज जिले के निचलौल ब्लॉक के सोहगीबरवा समेत कई गांवों के गन्ना किसानों ने बैनर-पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि प्रशासन रेता क्षेत्र का गन्ना गड़ौरा चीनी मिल को एलाट करने की तैयारी में हैं।
यह किसानों से अन्याय है। दुरूह व बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के चलते वैसे ही किसान परेशान हैं। ऐसे में अगर गन्ना गड़ौरा मिल को दिया जाता है तो पूरे साल की मेहनत बर्बाद हो जाएगी। किसान रमेश शुक्ला, इजहार अंसारी, रामसहाय दूबे, बर्मा यादव, सुग्रीम चौहान, इंद्रासन कुशवाहा, अयूब खान, रामनरायण, हरिंदर, लक्ष्मी, फूलबदन, बदरी, लालू भगत, नथुनी, सिमरेखिया देवी, शांति देवी ने कहा कि चीनी मिल प्रशासन लाखों रुपये गन्ना मूल्य दबाए बैठा है। उसके भुगतान की कोई पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें