फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत, मचा हड़कंप

Tue, 20 Dec 2022 01:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

खर लेकर अकेले ही हरि यादव जंगल लुआठहा पहुंचा। वहां खर गिराकर वह रात में अकेले ही घर लौट रहा था, तभी बांसी नदी के पास टूटी सड़क पर उसका ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन के नीचे दबने से हरि यादव की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी रात में किसी को नहीं हो सकी।
विज्ञापन
जंगल लुअठाहा में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली व मौके पर जुटी लोगों की भीड़।संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के यूपी से बिहार जाने वाले मार्ग पर जंगल लुआठहा में रविवार की रात गड्ढे में ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई, जिसके नीचे दबने से चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन


बिहार प्रांत के धनहा थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव निवासी बच्चा निषाद ने अपने बेटी की शादी विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल लुआठहा में किया है। रविवार को उनको बेटी के घर झोपड़ी बनाने के लिए खर(फूस) पहुंचाना था। उन्होंने गांव के हरि यादव पुत्र रामशीष यादव का ट्रैक्टर ट्राली किराए पर लेकर खर लदवा दिया।

खर लेकर अकेले ही हरि यादव जंगल लुआठहा पहुंचा। वहां खर गिराकर वह रात में अकेले ही घर लौट रहा था, तभी बांसी नदी के पास टूटी सड़क पर उसका ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन के नीचे दबने से हरि यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना की जानकारी रात में किसी को नहीं हो सकी। सोमवार की सुबह जब ट्रैक्टर-ट्राली को देखकर लोग करीब पहुंचे तो उसके नीचे चालक के दबे होने की जानकारी हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्रराम प्रजापति ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें