पडरौना। नगर पालिका की तरफ शहर के रेलवे स्टेशन रोड के किनारे नाला का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इस निर्माण कार्य को अप्रैल तक पूरा करा लिया जाएगा। इस नाला का निर्माण होने से कॉलेज और रेलवे स्टेशन की तरफ से जाने वाले लोगों को जलभराव की समस्या निजात मिलेगी।
शहर के कॉलेज रोड की तरफ से जाने वाली सड़क के किनारे बना नाला मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गया था। इसके चलते उसकी साफ-सफाई करने में दिक्कत हो रही थी। नाला की सफाई समय पर नहीं होने के चलते बरसात के दिनों में बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर पसर जाता था, जिससे कॉलेज की तरफ से जाने वाले छात्र-छात्राओं और रेलवे स्टेशन की तरफ से जाने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।
वहीं नाली जाम होने से उसमें से बदबू निकलता था, जिससे आसपास के दुकानदारों में जलजनित बीमारियां होने की आशंका बनी रहती थी। लोगों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद की तरफ से नाला निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया। शासन की तरफ से मिली स्वीकृति के बाद नाला निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि कॉलेज रोड के किनारे बने नाला का नवनिर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इस निर्माण कार्य पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य को अप्रैल से पहले पूरा करा लिया जाएगा।