खड्डा। पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति के पूर्व संरक्षक डॉ. सौखलाल वर्मा की पुण्यतिथि पर खड्डा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। लोगों ने उन्हें शिद्दत से याद किया। होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी ओर से दिए गए योगदान की भी लोगों ने सराहना की। इस दौरान वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सीपी सिंह, डॉ. एनटी खान, डॉ. चंद्रिका सिंह, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. बहादुर गुप्ता, डॉ. दीपक जायसवाल, डॉ. सिंहासन कुशवाहा, डॉ. शैलेश प्रजापति, डॉ. घनश्याम वर्मा, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. आशीष दीक्षित मौजूद रहे। संवाद