पडरौना। अभियान के तहत शनिवार को यातायात व थानों की पुलिस ने अव्यवस्थित रूप से खड़े 247 वाहनों को व्यवस्थित रूप से पार्क कराया। बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले व अन्य के संबंध में 63 वाहनों का चालन कर 63,000 रुपये शमन शुल्क लगाया गया। यातायात पुलिस ने छह वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाया। संवाद