हाटा। भोजपुरी साहित्य विकास मंच की सातवीं पुनर्गठित केंद्रीय समिति की बैठक कोलकाता में हुई। आगामी दो वर्षों के लिए गठित नई कार्यकारिणी में श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षक साहित्यकार डॉ. रामानुज द्विवेदी को उपाध्यक्ष बनाए रखने के साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश प्रभारी का दायित्व भी सौंपा गया। बैठक में संगठन के विस्तार, भोजपुरी भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ राष्ट्रीय स्तर पर गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में संगठन प्रदेशों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगा। संवाद