फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डाॅ.जी सतीश रेड्डी ने महात्मा बुद्ध की वंदना कर चढ़ाया चीवर

Fri, 15 Dec 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली का एयरोनॉटिकल सोसाइटी आफ इंडिया के प्रेसिडेंट डाॅ. जी सतीश रेड्डी ने भ्रमण किया। पर्यटन सूचना अधिकारी डाॅ. प्राण रंजन ने स्वागत कर उन्हें कुशीनगर के ऐतिहासिक, पुरातात्विक व धार्मिक महत्व बताए। डाॅ.जी सतीश रेड्डी ने महात्मा बुद्ध की वंदना कर चीवर चढ़ाया।
विज्ञापन


डाॅ. जी सतीश रेड्डी पूर्व सचिव डीडीआरएंडडी एंड चेयरमैन डीआरडीओ, पूर्व सलाहकार रक्षा मंत्रालय रह चुके हैं। वे हवाई जहाज से गोरखपुर पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से कुशीनगर आए और महात्मा बुद्ध की प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना कर चीवर चढ़ाया। इसके बाद वे रामाभार स्तूप पहुंचे, वहां स्तूप परिसर के भ्रमण के बाद थाई मंदिर गए। वहां स्वर्ण आभायुक्त चैत्य के दर्शन किए, जिसमें महात्मा बुद्ध की पवित्र अस्थि रखी हुई है। यहां से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। वे महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। पर्यटन सूचना अधिकारी व भंते नंदरतन ने रेड्डी को महात्मा बुद्ध की लेटी प्रतिमा के विभिन्न मुद्राओं व पैर में बने चक्र सहित विशिष्टता बताई। रेड्डी के साथ वरिष्ठ डीआरडीओ, नई दिल्ली डॉ. अनंत नारायण भट्ट, उप कुल सचिव महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर श्रीकांत (प्रशासन) व अपर सिटी मजिस्ट्रेट गोरखपुर संजय कुमार (द्वितीय) भी साथ रहे।
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम योगेश्वर सिंह, नायब तहसीलदार शैलेष सिंह, सीओ कुंदन सिंह, चौकी इंचार्ज विवेक पांडेय, लेखपाल निलेश रंजन राव, भंते अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें