फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डॉ. अमित को मिला नेशनल अवॉर्ड टू टीचर्स

Sat, 06 Sep 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
डॉ. अमित को सम्मानित करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।स्रोत-सोशल मीडिया   
विज्ञापन
कसया। रामकोला क्षेत्र के चकिया दुबौली गांव के निवासी बंका द्विवेदी और कामना द्विवेदी के ज्येष्ठ पुत्र डॉ. अमित कुमार द्विवेदी को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नेशनल अवॉर्ड टू टीचर्स 2025 से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर डॉ. द्विवेदी का विशेष उल्लेख करते हुए शिक्षा में उनके योगदान की सराहना की। यह न सिर्फ उनके लिए गर्व का क्षण बना, बल्कि पूरे कुशीनगर के लिए भी एक प्रेरणादायक संदेश बन गया। डॉ. द्विवेदी ने बताया कि इससे पहले में प्रधानमंत्री ने भी मुलाकात के दौरान शिक्षकों को प्रेरित किया। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें