फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की डॉ. आंबेडकर की मूर्ति

Tue, 13 May 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली कस्बा के वार्ड नंबर आठ इंदिरा नगर बहुआस में रविवार रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को कुछ अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के बाद प्रशासन ने मूर्ति की मरम्मत करा दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मथौली कस्बा के वार्ड नंबर आठ इंदिरा नगर बहुआस में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित है। बीती रात कुछ अराजकतत्वों ने मूर्ति का एक हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। उपजिलाधिकारी हाटा योगेश्वर सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह, चेयरमैन नवरंग सिंह, एसआई विक्रम अजीत राय मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। क्षतिग्रस्त अंबेडकर मूर्ति को मरम्मत कराकर ठीक कराया गया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त मूर्ति को ठीक करा दिया गया है पुलिस जांच में जुटी जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें