दुदही। कस्बा के गांधी चौक पर बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती मनाई गई। इसमें उनके जीवनी पर चर्चा कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।मुख्य अतिथि विजय कुमार गौतम ने कहा कि भारत के संविधान को आकार देने में डॉ. भीमराव आंबेडकर का योगदान अहम हैं। उन्होंने दलित एवं पिछड़े वर्गों के लोगों को न्याय, समानता और अधिकार दिलाने के लिए अपने जीवन को देश के प्रति समर्पित कर दिया।