फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सामाजिक समानता की प्रतिमूर्ति थे डॉ. आंबेडकर

Wed, 16 Apr 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू बाजार। रहसूजनोबी पट्टी के पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर सामाजिक समानता, न्याय और मानव अधिकारों के प्रतिमूृर्ति थे। उन्होंने दलितों, महिलाओं सहित अन्य वंचित लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। कार्यक्रम को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, पूर्व प्रधान ठाकुर अरबिंद सिंह, बीएसपी नेता जयश्रीप्रसाद, मनीष तिवारी, रामदयाल उर्फ गुड्डू प्रधान ने संबोधित किया। इस दौरान प्रधान पूनम देवी, प्रधान प्रतिनिधि मार्कंडेय प्रसाद, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक कुंवर महेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें