फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विवाहित की तहरीर पर देहज उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के मझौवा निवासी सुनीता पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी शादी करीब 12 साल पहले गोपाल से हुई थी। उनके दो बच्चे प्रियांशी 10 साल व आर्यन 5 साल का है। पति गोपाल आए दिन दहेज के लिए मारते पीटते हैं। 22 सितंबर की शाम वह मुझे मार पीटकर घर से भगा दिया। कहा कि दो लाख रुपये लेकर आओ तभी घर में रहने दूंगा। घटना की जानकारी अपने भाई दिया। भाई के साथ मायके पहुंची तो पति गोपाल, जेठ व जेठानी ने मिलकर मुझे मारापीटा, जिससे गंभीर चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति गोपाल, जेठ राम जियावन और जेठानी के विरुद्ध केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें