फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट की छह घटनाओं में 23 आरोपियों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मारपीट की छह अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने 23 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। यह मामले में कोतवाली, मुंडेरवा, दुबौलिया, परशुरामपुर, वाल्टरगंज थाने से संबंधित हैं। कोतवाली थाने के भदेश्वरनाथ गांव निवासी शैलेश कुमार ने तहरीर देकर गांव के ही अनिरुद्ध, मीना, बिट्टू, सतवीर और रितू के खिलाफ केस दर्ज कराया। रास्ते के विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट करने के मामले में वाल्टरगंज के गिरजेश के विरुद्ध केस दर्ज किया है। परशुरामपुर पुलिस ने करमीपट्टी गांव निवासी छोटेलाल ने गांव के ही अनिल कुमार, संदीप कुमार, श्यामनरायन, दुर्गा प्रसाद,रामबहाल व सुमित्रा समेत सात के खिलाफ बलवा मारपीट का मामला दर्ज किया है। दुबौलिया पुलिस ने पिपरी(ऊंजी)निवासनी महिला की तहरीर पर पूनम, अनीता, आलोक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की। इसी थाना क्षेत्र के हेंगापुर निवासी ह्दयलाल की तहरीर पर पुलिस ने घनश्याम,ज्ञानमती देवी व सरोजा देवी पर तोड़फोड़ कर मारपीट करने का केस दर्ज कराया है। मुण्डेरवा पुलिस ने आबिद अली निवासी ओडवारा तकियवा की तहरीर पर बैदुल्लाह, सुहेल, शकील व सलमा के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें