रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहित की रामकोला थाने में तहरीर देकर शादी के नौ माह बाद दहेज में कार और नगदी पांच लाख रूपये की मांग को लेकर उत्पीड़न करने वाले पति, ससुर और देवर पर महिला ने केस दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह ने बताया कि पति हृदेश यादव, ससुर राजकिशोर, देवर राघवेन्द्र, सास उषा देवी पर केस दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।