गंगुआ बाजार। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद जनहित से जुड़ी मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। पार्टी के जिला मंत्री मतिउल्लाह की अगुवाई में तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। परिषदीय विद्यालयों को मर्ज करने, अघोषित बिजली कटौती, बिजली निगम का निजीकरण किया जा रहा है। इस दौरान कामरेड अजय राय, कामरेड घनश्याम कुशवाहा, रामचंद्र भारती आदि मौजूद रहे।