पटहेरवा। क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पति, सास, ससुर सहित ससुरालियों के खिलाफ दहेज में कार मांगने और उसके लिए प्रताड़ित करने सहित घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोड़ईता श्रीराम गांव की शालू शर्मा ने पटहेरवा पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि इनकी शादी वर्ष 2024 में पटहेरवा थाना क्षेत्र के गगलवा गांव निवासी दीपक उर्फ आदित्य शर्मा के साथ रीति रिवाज से हुई थी। महिला का आरोप है शादी के एक माह के अंदर ही पति दीपक उर्फ आदित्य,सास गुडी देवी,ससुर राजेंद्र शर्मा सहित दो ननदों के द्वारा दहेज में मारुति कार मांगने लगे।