दोपहर बाद निकली हल्की धूप, बनी रही ठंड
बुधवार को अधितकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बुधवार दोपहर बाद जिले में हल्की धूप निकली। इससे कुछ देर के लिए लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही ठंड बढ़ गई। जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के विशेषज्ञ रवि प्रताप राय ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक ठंड बने रहने की संभावना है।
मंगलवार की अपेक्षा बुधवार सुबह मौसम साफ दिखा तो लोग धूप होने का कयास लगाने लगे। दोपहर करीब एक बजे हल्की धूप निकली तो ठंड से परेशान लोगों को राहत मिली। लेकिन शाम ढलते ही ही ठंड बढ़ गई। इससे सब्जी समेत अन्य सामानों की खरीदारी करने निकले लोग जल्द ही घर लौट गए। मौसम में फेरबदल का असर नजर आ रहा है। इससे सर्दी, जुकाम, खांसी सहित अन्य बीमारियों से परेशान लोगों की तादाद बढ़ गई है। मौसम का व्यापक असर लोगों पर नजर आ रहा है।
आने वाले चार दिनों तक तापमान का पूर्वानुमान
दिन .....................अधिकतम तापमान ........... ...... न्यूनतम तापमान
बृहस्पतिवार ............. 20 डिग्री सेल्सियस .............. पांच डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार ................... 22 डिग्री सेल्सियस ............. छह डिग्री सेल्सियस
शनिवार .................... 23 डिग्री सेल्सियसस .......... सात डिग्री सेल्सियस
रविवार .................. 20 डिग्री सेल्सियस ........... छह डिग्री सेल्सियस