फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घबराएं नहीं, गणित को बनाएं स्कोरिंग विषय

Tue, 16 Dec 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बोर्ड परीक्षा की तैयारी में परीक्षार्थी जुट गए हैं। सर्वाधिक अंक पाने के लिए सभी परीक्षार्थी हर जुगत में जुटे हैं। वे किताबों से पढ़ाई करने के अलावा इंटरनेट का भी सहारा ले रहे हैं। कॉलेज में शिक्षक भी उन्हें बेहतर अंक पाने के टिप्स दे रहे हैं। गणित विषय के शिक्षक विद्यार्थियों को घराबने की बजाए सूत्रों को समझाकर गणित विषय को स्कोरिंग बनाने की सलाह दे रहे हें।
विज्ञापन

उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना के गणित के शिक्षक आनंद शुक्ल ने बताया कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में गणित विषय को लेकर छात्रों में सबसे ज्यादा घबराहट देखने को मिलती है। विद्यार्थी सूत्रों, लंबे सवाल और समय की कमी के चलते बड़ी संख्या में छात्र इस विषय को कठिन मानते हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय से घबराएं नहीं, गणित स्कोरिंग विषय है। इसमें अहम टॉपिक पर फोकस करें।
उन्होंने कहा कि परीक्षा नजदीक आते ही गणित विषय को लेकर छात्रों में तनाव बढ़ जाता है, लेकिन अभ्यास से इस विषय में अच्छे नंबर पाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वास्तविक संख्याएं, बहुपद और दो चर वाले समीकरण जैसे अध्याय आधार मजबूत करते हैं। द्विघात समीकरण और समांतर श्रेणी से सीधे और अंक दिलाने वाले प्रश्न पूछे जाते हैं।
विज्ञापन

इसी तरह त्रिभुज, निर्देशांक ज्यामिति और वृत्त से प्रमेय आधारित सवाल हर वर्ष परीक्षा में शामिल रहते हैं। उन्होंने बताया कि ज्यामिति खंड में रचनाएं ऐसा अध्याय हैं, जिससे लगभग तय अंक मिलते हैं, बशर्ते विधि सही हो। क्षेत्रफल व आयतन से सूत्र आधारित प्रश्न आते हैं, जिन्हें अभ्यास से आसानी से हल किया जा सकता है।
वहीं, त्रिकोणमिति में ऊंचाई दूरी से जुड़े सवाल महत्वपूर्ण माने जाते हैं। परीक्षा के अंत में आने वाले सांख्यिकी अध्याय सबसे सरल और स्कोरिंग माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र गणित से डरने के बजाय योजनाबद्ध ढंग से महत्वपूर्ण टॉपिक पर फोकस करें। यदि छात्र नियमित अभ्यास बनाए रखें तो गणित परीक्षा में अच्छे अंक लाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है।



तैयारी का तरीका भी अहम
शिक्षकों का कहना है कि गणित को रटने के बजाय समझकर पढ़ना चाहिए। एनसीईआरटी और यूपी बोर्ड की पुस्तकों के उदाहरण व अभ्यास प्रश्नों को पूरा हल करना जरूरी है। इसके अलावा पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से प्रश्नों के पैटर्न की स्पष्ट समझ बनती है।

-

समय प्रबंधन पर दें ध्यान
शिक्षक बताते हैं कि हर प्रश्न का पूरा स्टेप लिखना जरूरी है। साफ-सुथरी प्रस्तुति और सही विधि अपनाने पर अतिरिक्त अंक मिलने की संभावना रहती है। घर में मॉक टेस्ट देकर समय प्रबंधन का अभ्यास करना भी फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें