फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गंडक में डॉल्फिन और मगरमच्छों का होगा संरक्षण

Sun, 02 Nov 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। गंडक नदी के किनारे बसे जंगलीपट्टी गांव में मॉडल रॉकेट्री कैनसेट प्रतियोगिता ने सेवरही क्षेत्र को नई पहचान दी। अब नदी को जलमार्ग के रूप में विकसित करने की तैयारी है। रॉकेट प्रतियोगिता ने पूरे देश का ध्यान कुशीनगर की ओर आकृष्ट किया है। इसलिए जलमार्ग के साथ गंडक में पाए जाने वाले रिवर डॉल्फिन और क्रोकोडाइल (मगरमच्छ) के संरक्षण पर भी जोर दिया जाएगा। जिससे कि लोगों का आना जाना यहां बना रहे। इसका प्रयास देवरिया सांसद शशांक मणि ने शुरू किया है।
विज्ञापन

नौ अक्तूबर 2024 को सांसद शशांक मणि ने यहां जमीन खरीदी। यहां आशियाना बनाकर उसे नारायणी धाम से पुकारने की बात कही थी, तभी से दियारा इलाके को विकसित करने की बात शुरू हो गई। सांसद के मुताबिक वह इन्लैंड वाटरवे से जलपोर्ट के लिए बातचीत कर रहे हैं। कृषि विश्वविद्यालय के निर्माण के बाद और कृषि बहुल इलाका होने के नाते एग्रोप्रोसेसिंग की भी बात कही जा रही है। उन्होंने बताया कि यह दूरगामी सोच है और पांच वर्षों का प्लान बनाया है। इसमें किसानों का मॉल यहां से हल्दिया तक जाए, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।
इसके अलावा इतने बड़े आयोजन से सेवरही से जीरो बंधा और फिर आगे जवहीदयाल तक जाने वाले रास्ते के भी सुदृढ़ होने और विस्तार होने की बात कही जा रही है। बता दें कि जवहीदयाल, पिपराघाट, जंगलीपट्टी, राजपुर, पिरोजहा आदि जगहों के लोग आज भी नाव से गंडक पार कर दियारा में अपनी खेती के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें