पडरौना। शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 18 अगस्त को सुबह छह बजे से कार्यक्रम के समाप्ति तक शहर में भारी वाहनों के लिए नो इंट्री रहेगी। वाहनों के लिए रूट डाइर्वजन किया गया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जटहां की तरफ से रामधाम पोखरा होते हुए कस्बा पडरौना की तरफ आने वाले सभी प्रकार के कामर्शियल वाहन ट्रैक्टर ट्राली, ट्राला, ट्रेलर, डीसीएम आदि रामधाम पोखरे से प्रतिबंधित रहेंगे। अम्बे चौक (कस्बा पडरौना) से कस्बे के अन्दर कोई भी कामर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। बिहार, बांसी, खिरकिया व जटहां की तरफ से आने वाले कार्मशियल वाहन खिरकिया से अन्दर शहर की तरफ प्रतिबंधित रहेगा।बिहार, बांसी, खिरकिया की तरफ से रामकोला, कप्तानगंज, खड्डा, कसया जाने वाले कामर्शियल वाहन खिरकिया बाईपास से बड़ी नहर होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे। कप्तानगंज/रामकोला से आकर पडरौना होते हुए खिरकिया अपने गंतव्य को जाएगें।