फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कसया में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ डोल मेला

विज्ञापन
कसया डोल मेले में निकली झांकी।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसया। नगर में दो दिवसीय डोल मेले का आयोजन बुधवार की शाम को हर्षोल्लास के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। प्रशासन ने नगर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी। आयोजक अपने-अपने अखाड़ों के साथ नगर में भगवान के स्वरूप की झांकियों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में एसडीएम डाॅ. संतराज सिंह और सीओ कुंदन सिंह पल-पल की खबर लेते रहे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर में दो दिवसीय डोल मेले का आयोजन परंपरागत ढंग से किया जाता है। इस वर्ष यह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से शुरू किया गया। पूरे नगर से 12 आयोजकों ने भव्य झांकियां और अखाड़ा निकालकर करतब दिखाए। वहीं आर्केस्ट्रा में नर्तकियों ने युवाओं का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

सभी अखाड़े नगर भ्रमण करते हुए अपने स्थानों पर वापस हुए। इसमें भिन्न-भिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां, भगवान के रूप में सजाए गए स्टेच्यू जैसी कई झांकियां आकर्षक का केंद्र रहीं। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ट्रॉली पर डीजे सजाकर पूरे नगर में भ्रमण कराया गया।
नगर में नृत्य कार्यक्रम रात भर होता रहा। वहीं सभी डोलों के आगे अखाड़े का दल भी अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए लोगों की वाहवाही लूटने में लगे रहे। शासन और प्रशासन भी मेले को सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए चौकस दिखाई दिए। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि प्रत्येक अखाड़े के साथ एक प्रभारी निरीक्षक तैनात किया गया है। मेले को दो जोन व 6 सेक्टरों में बांटा गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा 22 प्रभारी निरीक्षक, 40 उपनिरीक्षक, 200 हेड कांस्टेबल, 40 महिला कांस्टेबल, 22 ट्रैफिक पुलिस, 100 रिजर्व आरक्षी, एक कंपनी व एक प्लाटून पीएससी बल, दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सुरक्षा व्यवस्था में तैनात की गई हैं। ड्रोन कैमरे से मेले की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें