पडरौना। नगर में रविवार को डोल मेला आयोजित किया जाएगा। डोल मेले को देखते हुए चेयरमैन विनय जायसवाल ने शनिवार को पालिका कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, यातायात और जल निकासी आदि का बेहतर बंदोबस्त होना चाहिए। मेले के दौरान सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता बनाए रखना प्राथमिकता है।बैठक में राम बहादुर, राजकुमार यादव, बालकृष्ण शर्मा, महेंद्र सिंह, प्रमोद मद्धेशिया, अभिषेक सिंह, अनिल मौर्य, घनश्याम यादव, बबलू मोदनवाल, अरुण सिंह, जेई पवन गौड़, मनोज सिंह, अशोक गुप्ता,विपिन जायसवाल, अभिषेक चौधरी, जसवंत, राहुल गुप्ता आदि शामिल रहे। संवाद