फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: समउर बाजार में निकला डोल जुलूस, दिखाए करतब

विज्ञापन
रज्जब पिपरा में आयोजित डोल मेला में डीजे पर झुमते युवा।संवाद
विज्ञापन
गंगुआ बाजार/पिपरा कनक। समउर बाजार में बुधवार को डोल जुलूस निकाला गया। जुलूस में अखाड़ों के खिलाड़ियों ने करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। ढोल-नगाड़ों के बीच निकले जुलूस से बाजार का माहौल उत्सव मय हो गया।
विज्ञापन


समउर बाजार में आयोजित डोल मेल में विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने लाठी-डंडे सहित कई तरह के पारंपरिक करतब प्रस्तुत किए। युवाओं के हैरतअंगेज प्रदर्शन को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। करतबों के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया। डोल मेले में बिहार के सुकसेनवा, परसौनी, अमेया, मचवा, बहेरवा, पंचदेवरी, मधवापुर, महुआ पटन, कटेया के भी लोगों ने भाग लिया। चौकी इंचार्ज समउर बाजार अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात है। आयोजकों ने शांतिपूर्ण माहौल में मेले के आयोजन के लिए लोगों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें