फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 45 लोगों को काटने वाले कुत्ते को पीटकर मार डाला

Tue, 11 Nov 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। दो दिन में बोदरवार समेत आसपास के 45 से अधिक लोगों हमला करने वाले कुत्ते को ग्रामसभा की ओर से पकड़ने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीणों ने ही इससे निपटने की योजना बना ली। इसके बाद रविवार रात को दो गांव के लोगों ने कुत्ते की घेराबंदी कर लाठी डंडे से पीटकर मार डाला। कुत्ते की मौत की खबर सुनने के बाद लोगों ने राहत महसूस किया। कुत्ते ने स्कूली बच्चों को ज्यादा निशाना बनाया था।
विज्ञापन


बोदरवार बाजार में मासूमों व बुजुर्गों को दौड़ा कर काटने वाले कुत्ते ने दो दिन में ऐसी दहशत बना दी थी कि लोग घर से निकलने में कतराने लगे थे। बाहर जाते भी तो हाथ में डंडा या कोई हथियार लेकर। इसके बाद भी कुत्ते ने दो दिन में 45 लोगों को निशाना बना लिया।

लोगोंं का कहना है कि कुत्ता रुकता नहीं था, लोगों पर हमला करते हुए भागते रहता था। इसके चलते इसे पकड़ना मुश्किल था। रविवार रात भलुही गांव के युवक लाठी डंडा लेकर तैयार थे, बोदरवार के युवकों ने कुत्ते को मारने के लिए दौड़ाना शुरू किया। कुत्ता भलुही गांव में पहुंचा, जहां आधे घंटे तक कुत्ते को दौड़ाने के बाद घेराबंदी कर लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर उसे मार डाला। कुत्ते की मौत की सूचना फैलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें