फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाहर की दवा न लिखें डॉक्टर, होगी जांच

Sat, 10 May 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने शुक्रवार को किया। खामियों को दूर करने और नई बिल्डिंग में संचालित हो रही ओपीडी में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया। डॉक्टरों और प्राचार्य से सख्त लहजे में कहा कि किसी भी कीमत पर बाहर की दवा न लिखी जाए। इसकी गोपनीय जांच भी कराई जाएगी। पेयजल, दवाओं का समुचित इंतजाम रहे। मेडिकल कॉलेज के नई बिल्डिंग में ओपीडी सेवा शुरू हो गई है, लेकिन फीनिसिंग का कार्य अभी पूरा नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डीएम और सीडीओ दोपहर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। अल्ट्रासाउंड, एक्सरे कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, ब्लड सेंटर, पोस्टमार्टम हाउस के निरीक्षण के दौरान नई बिल्डिंग में प्रथम तल पर अस्थि रोग ओपीडी, डेंटल सर्जरी ओपीडी, जनरल सर्जरी ओपीडी, नेत्र रोग ओपीडी में मौजूद डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सरकार के मंशा के अनुसार आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिले। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। डॉक्टर बाहर से दवा लिखने की आदत छोड़ें। बेसिक सुविधा पेयजल, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराए। इस दौरान प्राचार्य डॉ. आरके शाही, सीएमओ डॉ. अनुपम भास्कर सीएमएस डॉ. दिलीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें