फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आरोग्य मेले में नहीं पहुंचे डॉक्टर, एलटी और स्वीपर का काट लिया वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज इलाज के लिए पहुंचे, चिकित्सकों की गैरहाजिरी से कई बैरंग लौटे
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी ने एलटी और स्वीपर के एक दिन के वेतन में की कटौती

पकड़ियार बाजार। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में डॉक्टर की गैरहाजिरी पर स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद छोटे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने से स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठ रहे हैं। इतना ही नहीं उनका एक दिन का वेतन भी काटा गया है। सीएमओ ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खजुरी और भूमिहारी पट्टी में रविवार को आयोजित मेले में चिकित्सक के समय से नहीं पहुंचने का आरोप है। इसके बावजूद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खजुरी में मौजूद लैब टेक्नीशियन (एलटी) और स्वीपर को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनके एक दिन के वेतन में कटौती की गई है।
विज्ञापन

रविवार को दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया था। इसमें क्षेत्र के ग्रामीणों को जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जानी थी। आरोप है कि दोनों केंद्रों पर तैनात चिकित्सक समय से मेले में नहीं पहुंचे। इलाज की उम्मीद लेकर दूर-दराज से पहुंचे मरीजों को चिकित्सकों के इंतजार में परेशानी उठानी पड़ी। कई मरीज उपचार कराए बिना ही वापस लौट गए।
मामला सामने आने के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी नेबुआ नौरंगिया डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने पीएचसी खजुरी में मौजूद एलटी और स्वीपर के खिलाफ कार्रवाई की। दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ एक दिन के वेतन में कटौती की गई। वहीं, मेले में चिकित्सक की गैरहाजिरी पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर कर्मचारियों में असंतोष बताया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि जो कर्मचारी अनुपस्थित मिला है। उसी पर कार्रवाई होनी चाहिए। यदि उपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी हुआ है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें