फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही करने वाले डॉक्टर का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज में लापरवाही करने वाले डॉक्टर का तबादला
विज्ञापन

दादी का इलाज कराने गए युवक ने उप मुख्यमंत्री से की थी शिकायत
जांच में मामला सही पाए जाने पर की गई कार्रवाई
फाजिलनगर(कुशीनगर)। एक सप्ताह पहले फाजिलनगर सीएचसी में दादी को डॉक्टर को दिखाने आए युवक ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को ट्वीट कर शिकायत की थी। उप मुख्यमंत्री ने सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया को मामले की जांचकर रिपोर्ट मांगी थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर डॉक्टर को स्थानांतरित कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

दरअसल, कुचिया मठिया निवासी जितेंद्र प्रजापति अपनी दादी का इलाज कराने एक सप्ताह पहले सीएचसी फाजिलनगर आए थे। मरीज को देखने के बाद डॉक्टर ने जांच लिख दिया और कहा कि जांच रिपोर्ट देखने के बाद ही दवा लिखा जाएगा। युवक का आरोप है कि जब वह दादी की जांच कराने अस्पताल के अन्य काउंटर पर गया तो कर्मचारियों ने बताया कि पर्ची में लिखे जांच की सुविधा सीएचसी में नहीं है। ईसीजी व अल्ट्रासाउंड की जांच लिखी गई थी। उसने प्राइवेट जांच केंद्र से जांच कराकर डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने प्रकरण से प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के ट्वीटर अकाउंट पर डाल कर अवगत कराया। उसी दिन डिप्टी सीएम सक्रिय हुए और जांच के लिए सीएमओ को निर्देशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें