उजारनाथ। पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर शुक्रवार देर रात सेंदुरिया के पास ट्रेलर व कार की टक्कर में करमैनी डीह निवासी डॉ. जफरुद्दीन अली गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रेलर व कार को कब्जे में ले लिया।
डॉ. जफरुद्दीन अली देवरिया के रामपुर कारखाना सरकारी अस्पताल में तैनात हैं। वह कार से देर रात घर लौट रहे थे। सेंदुरिया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर से कार में टक्कर मार दी। कार का एयरबैग खुल जाने से डाॅक्टर की जान बच गई। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। थानाध्यक्ष प्रविंद्र राय ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस गई थी। दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल करा दिया। संवाद