फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क पार करते समय कार की टक्कर से डॉक्टर की मौत

Sat, 04 Apr 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मृतक हरेराम साहनी की फाइल फ़ोटो।
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज कस्बा स्थित ओवरब्रिज के पास सड़क पार करते समय कार की चपेट में आने से निजी अस्पताल के डॉक्टर हरेराम साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर आई पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त कार कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
कसया के वार्ड नंबर 11 (बेलवापलकधारी) निवासी डॉ. हरेराम साहनी (45) तमकुहीराज कस्बे में रह कर निजी अस्पताल चलाते थे। शुक्रवार दोपहर वे हाईवे स्थित पश्चिमी ओवरब्रिज के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान अनियंत्रित कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने निजी साधन से उन्हें सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया। वहां उन्हें उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
तमकुहीराज इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार पुलिस के कब्जे में है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें