फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एड्स पीड़ितों से न करें भेदभाव

Wed, 09 Oct 2024 05:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। स्वशासी मेडिकल कॉलेज के सभागार में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और स्वास्थ्य विभाग की ओर से एड्स जागरूकता शिविर का अयोजन हुआ। एड्स पीड़ितों से भेदभाव नहीं करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के सचिव/अपर जिला जज शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि एड्स पीड़ित लोगों से किसी प्रकार का भेदभाव न हो। एड्स पीड़ित व्यक्ति भी समाज के ही हिस्सा हैं। जिला अस्पताल में एड्स रागियों के लिए मुफ्त जांच व दवा की सुविधा उपलब्ध है। एड्स पीड़ित को बिना किसी लोक-लज्जा के अपनी बात अस्पताल जाकर डॉक्टर को बताना चाहिए। जागरूकता शिविर को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने संबोधित कर एड्स के लक्षण और उसके बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. ऋचा बर्नवाल, परामर्शदाता इंद्रजीत राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें