अहिरौली बाजार। क्षेत्र के गांव बरौली में स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई ने नवरात्र में दुर्गापूजा पंडालों एवं लोगों की सुरक्षा को लेकर क्षेत्र के लोगों से अपील की। बरौली विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई दीपक श्रीवास्तव ने दुर्गा पूजा समितियों से अपील करते हुए कहा कि दुर्गा पंडालों की सुरक्षा के लिए विद्युत हाईटेंशन तार, एवं उपकरणों के नीचे मूर्तियां स्थापित ना करें। पूजा पांडाल बनाने में सूखे बांस बल्ली का प्रयोग करें, हरे बांस व लोहे की पाइप का प्रयोग न करें। उन्होंने संविदा कर्मचारियों को भी निर्देश दिए कि क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थित का जायजा लें। किसी भी आपातकाल स्थित में बिजली घर के नंबर पर सूचना दें। इस दौरान उपकेंद्र पर एसएसो नवीन पांडेय, अश्वनी सिंह, सर्फुद्दीन अली, विनय श्रीवास्तव, हसरत अली, प्रमोद कुमार, अमेरिका प्रसाद, रत्नाकर पांडेय मौजूद रहे। संवाद