फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनवाने के लिए डम्मर छपरा में प्रदर्शन

Fri, 08 Jan 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। अहिरौली-कुस्मही में लोकनिर्माण विभाग की ओर से बनवाई जा रही सड़क को लेकर एक शख्स ने एतराज जताते हुए काम रोकवा दिया।
विज्ञापन

उसका आरोप था कि उसकी अपनी जमीन के कुछ हिस्से में भी सड़क बनवाई जा रही है।
इससे नाराज होकर डम्मर छपरा गांव के लोगों ने रामकोला-कप्तानगंज मार्ग को जाम करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस पहुंची और जमीन नपवाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराई।
करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। अहिरौली-कुस्मही गांव में लोकनिर्माण विभाग की तरफ से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क काफी हद तक बनकर तैयार है।
सिर्फ 25 मीटर काम बाकी था। एक किसान ने सड़क के बगल के खेत के कुछ हिस्सा में काम होने का आरोप लगाकर उसे रोकवा दिया। काम रुकने से लोग खफा हो गए।
लोग सुबह एकत्र हुए। लोगों का कहना था कि उस रास्ते का वे पहले से इस्तेमाल करते आ रहे हैं। इस पर काम रोकने वाले शख्स के परिवार के सदस्यों से कुछ कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पक्ष काम नहीं होने देने की जिद पर था। उसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने रामकोला-कप्तानगंज मार्ग को जाम कर दिया।
जाम के कारण बड़ी गाड़ियों को लेकर निकले चालक और लोग परेशान हुए। सूचना मिलने पर रामकोला थाने से पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें