पकवा इनार। डीएम विशाल भारद्वाज ने रविवार को प्रमुख बौद्ध दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। इनकी ऐतिहासिकता, प्राचीनता और धार्मिक महत्व को जाना। उनके साथ परिवार के लोग भी रहे।
कुशीनगर में तीन प्रमुख दर्शनीय स्थल पुरातत्व संरक्षित हैं। उनमें मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर, मांथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप। जहां बौद्ध भिक्षुओं और अनुयायियों का हुजूम रहता है।
डीएम शाम करीब 3.20 बजे मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे। मंदिर में 6.1 मीटर लंबी बुद्ध प्रतिमा को देखा। उन्हें प्रतिमा की विभिन्न मुद्राओं और कुछ विशिष्ट चिह्नों आदि की भी जानकारी दी गई। वह यहां थाई मंदिर, रामाभार स्तूप और मांथा कुंवर मंदिर में बुद्ध की भू स्पर्श मुद्रा में प्रतिमा देखी। भ्रमण के दौरान राजकीय बौद्ध संग्रहालय में महात्मा गांधी से संबंधित लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी और कला वीथिका में लगी कलाकृतियां देखीं। इस दौरान जानकारी वरिष्ठ सहायक तेज प्रताप शुक्ल और तरुण शुक्ल ने उन्हें साझा किया।