फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे निर्माण पर डीएम ने अफसरों को हिदायत दी

Mon, 13 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
न‌िरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुदही। डीएम ने दुदही क्षेत्र के ओडीएफ गांव शाहपुर उचकीपट्टी का निरीक्षण किया। शौचालय अधूरे मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और काम जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



डीएम शंभू कुमार रविवार की शाम करीब पांच बजे गांव में पहुंचे। उन्होंने गांव में घूमकर शौचालयों का जायजा लिया। कई शौचालय अधूरे मिले, जिस पर डीएम ने निर्माण जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


गांव के राजकुमार, सेराज, रफीक आदि ने घटिया निर्माण की शिकायत की, जिस पर डीएम ने गुणवत्तायुक्त काम कराने का आश्वासन दिया। 
इस दौरान डीपीआरओ आरके भारती, बीडीओ सतीश सिंह, एडीओ अरुण यादव, बृजेश मिश्रा, जावेद अंसारी, रामाशीष आदि मौजूद रहे। 
फरियादी रंजू देवी, आसरा खातून, राजकुमार सहित कई लोगों का कहना था कि कर्मचारियों ने डीएम को इस तरह घेर लिया था कि किसी को भी उनसे मिलने  नहीं दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें