पडरौना। निर्वाचन कार्यालय वेयरहाउस में रखे ईवीएम और वीवीपीएटी मशीन का बुधवार को डीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की स्थिति, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों एवं रोशनदानों को सुरक्षित रखने आदि की जानकारी ली। डीएम विशाल भारद्वाज ने निरीक्षण दौरान के दौरान नगर पालिका से साफ-सफाई कराने सहित उपयोगी उपकरणों को सुरक्षित रखने का निर्देश दिए। उन्होंने वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से वाह्य सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करने, ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और सुरक्षा गार्ड्स की शिफ्टवार तैनाती करने समेत वेयरहाउस की अन्य सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/उप जिलाधिकारी मोहम्मद जफर आदि मौजूद रहे।