फाजिलनगर। चौराखास पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अश्लील हरकत का विरोध करने पर मारपीट करने वाले पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया कि बीते माह तीन दिसंबर को दरवाजे पर झाडू लगा रही थी। इसी दौरान सरवन पुत्र रोशन मेरे दरवाजे पर खड़ा होकर अश्लील बातें करने लगा। जब इसका विरोध किया तो वह भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लौट गया। कुछ देर बाद चार अन्य लोगों के साथ दरवाजे पर आकर गालियां देने लगा। मैं भय से घर के अंदर भाग गई। इसके बाद सभी लोग मेरा दरवाजा तोड़कर अंदर आ गए। मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। बाद में अगल-बगल के लोगों ने इसका विरोध किया तो सभी वहां से भाग गए। इसके बाद थाने पहुंची तो पुलिस सुनवाई से परहेज करती रही। इस संबंध में थानाध्यक्ष विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर विभिन्न धाराओं में एक महिला सहित पांच लोगों मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।