फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परीक्षा केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

Sun, 27 Jul 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज और उदित नारायण पीजी कॉलेज में आरओ व एआरओ परीक्षा के लिए बने केंद्र का शनिवार को डीएम और एसपी का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी संतोष कुमार मिश्र ने दोनों परीक्षा केंद्र में तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे, कार्यक्षमता, बैठक व्यवस्था समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि यह परीक्षा बेहद ही संवेदनशील है। इसमें किसी भी स्तर पर चूक क्षम्य नही है। उन्होंने हर संवेदनशील बिंदुओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि परीक्षा केंद्र के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी। परीक्षा केंद्र और उसके आसपास के क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। पुलिस टीम की तरफ से संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन इस परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें