पडरौना। शहर के आर्य समाज मंदिर के पास कुछ दिन पहले रात में अतिक्रमण हुई जमीन राजस्व विभाग की जांच में सरकारी निकली। इसको गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीएम ने अतिक्रमण करने वाले व्यापारी को नोटिस देकर 25 सितंबर को कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने की नोटिस जारी किया था। लेकिन वे उस दिन उपस्थित नही हुए। शुक्रवार को इस विवादित जमीन का डीएम ने निरीक्षण कर एसडीएम को विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक शहर के रेलवे स्टेशन रोड किनारे तीन एकड़ से अधिक सरकारी भूमि है। इस जमीन के कुछ हिस्से में पहले एक मदरसा संचालित होता था, जबकि इस भूमि के पूरब की तरफ से आर्य समाज मंदिर है। उत्तर तरफ प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल का संचालन होता है। इसी तरह जमीन के दक्षिण तरफ शहर के कुछ लोगों का आवास है। जिस जमीन पर मदरसा संचालित होता था, वहां दो मंजीली भवन में संचालित मदरसा बंद होने के बाद वहां एक मुस्लिम परिवार रहने लगा।