फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एमआरएफ सेंटर के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति देख डीएम ने अवर अभियंता को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

Wed, 14 Jun 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
जंगल विशुनपुरा 52 बीघा में निर्माणाधीन ठोस तरल प्रबंधन व एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) का नि
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

गायत्री मंदिर रोड की पटरी, धोबी घाट और अंबे चौक स्थित पोखरे पर पौधरोपण व सुंदरीकरण के लिए पैमाइश कर डीपीआर तैयार करने के लिए डीएम ने दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर समेत आसपास के विभिन्न तालाबों का मंगलवार की सुबह डीएम ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले सभी तालाबों का सुंदरीकरण कर वहां पौधरोपण, पथप्रकाश आदि की व्यवस्था के लिए ईओ डीपीआर तैयार करने के लिए निर्देश दिए। विशुनपुरा में कूड़ा निस्तारण के लिए बन रहे एमआरएफ सेंटर के निर्माण कार्य की गति धीमी देखकर डीएम ने अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्ट दी।
मंगलवार को डीएम रमेश रंजन सबसे पहले नगर के छावनी स्थित शिव सागर कॉलोनी में स्थित तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पडरौना को तालाब के सुंदरीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने तालाब के आसपास पौधरोपण, प्रकाश व्यवस्था और सफाई कराने के साथ तालाब के आसपास लेन को विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम गायत्री मंदिर रोड स्थित नहर की पटरी का निरीक्षण किया। यहां डीएम ने नहर की पटरी के पास खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण करने और नहर की पटरी का सुंदरीकरण करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम धोबी घाट स्थित पोखरा, अंबे चौक आदि स्थित पोखरे का निरीक्षण कर नए सिरे से पैमाइश करने के लिए पडरौना एसडीएम देते हुए अवर अभियंता को नया डीपीआर तैयार कर सभी पोखरों का सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि नगर में उपलब्ध पोखरे और छोटी गंडक नहर की पटरी के आसपास पार्क विकसित किया जाएगा। अंत में डीएम जंगल विशुनपुरा पहुंचे। वहां स्थित भूमि पर निर्माणाधीन ठोस कूड़ा प्रबंधन एवं एमआरएफ ( मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) केंद्र की जांच की। उन्होंने निर्माणाधीन एमआरएफ केंद्र के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति देख नाराजगी जताते हुए अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट में बिजली कनेक्शन दिलाएं। यहां आने तक सड़क समेत अन्य निर्माण कार्य शहर की सड़क और मोहल्लों से निकले कचरों को एकत्र कर कूड़ा निस्तारण कार्य शीघ्र कराएं।
इस दौरान एडीएम देवी दयाल वर्मा, पडरौना एसडीएम महात्मा सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संतराम सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें