फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण

Sat, 28 Sep 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला मुख्यालय पर निर्वाचन कार्यालय के वेयरहाउस में रखी ईवीएम और वीवीपीएटी का डीएम ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की संख्या, उनकी स्थिति, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों और रोशनदानों को सुरक्षित रखने के उपाय समेत अन्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाह्य सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से मिले निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा। उन्होंने सुरक्षा गार्ड्स की शिफ्टवार तैनाती सहित वेयरहाउस की अन्य सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें