पकवा इनार। कसया ब्लॉक के शामपुर गांव में पंचायत भवन पर शुक्रवार को प्रशिक्षु एसडीएम व बीडीओ प्रभारी प्रिंस कुमार की अगुवाई में चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें गांव में जल निकासी के लिए नाली,खड़ंजा,आवास,पीएम किसान सम्मान निधि व पेंशन आदि के समस्याओं को दूर कराने के लिए लोगों से फीड बैक लिया गया। मौके पर मिली शिकायतों के निस्तारण के साथ उनके समाधान की जानकारी भी दी गई। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण भी किया गया।
गांव के किसान रामप्यारे सिंह ने पीएम किसान सम्मान निधि की रकम न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। जांच में एक ही नाम से दो बार ऑनलाइन करने के वजह से रकम नहीं मिलने की बात सामने आई।तारा देवी,यशोदा देवी ने पेंशन नहीं मिलने शिकायत की। उनके बैंक खाते आधार नंबर से लिंक नहीं थे।दिव्यांग वाल्मीकि का पेंशन फार्म भरवाया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान संजय यादव, सचिव डा. सरिता गुप्ता,ग्राम रोजगार सेवक सचिदानंद सिंह, ग्राम पंचायत सहायक नंदनी सिंह, पप्पू बाबू, किरन सिंह,राम सिंह, दिनेश सिंह, राम सिंह, आलोक सिंह,शेषनाथ सिंह आदि मौजूद थे।