पडरौना। उप्र अधीनस्त सेवा चयन आयोग की तरफ से ग्राम विकास अधिकारी के पद पर धुरिया कोट निवासी सुनील कुमार का चयन हुआ है। उन्हें डीएम विशाला भारद्वाज ने नियुक्ति पत्र दिया। इसके बाद उन्हें जिला समाज कल्याण अधिकारी में कार्यभार ग्रहण कराया गया। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद