फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: समाधान दिवस में नहीं आए डीएम, निराश लाैटे ग्रामीण

Sun, 05 Apr 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया तहसील सभागार में फरियाद सुनते एसडीएम डॉ संतराज सिंह बघेल। संवाद - फोटो : ईस्टर पर्व मनाते मसीही समाज के लोग।
विज्ञापन
कसया। स्थानीय तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम कसया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। हालांकि की रोस्टर के मुताबिक डीएम के संपूर्ण समाधान दिवस में आने की उम्मीद लेकर फरियादी पहुंचे थे। उनके नहीं आने पर निराश दिखाई दिए। और मौके पर मौजूद अधिकारियों को ही अपना प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कसया डॉ संतराज सिंह बघेल ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का निर्देश अपने मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया। इस मौके पर आई शिकायत का संज्ञान लेते हुए उन्होंने ने टीम बनाकर मौके पर पहुंचकर जांच कर निस्तारण करने का निर्देश दिया। दिवस में आए कुल 58 शिकायत में सर्वाधिक 36 राजस्व से जुड़े मामले थे।
सात शिकायतें पुलिस विभाग की, चार शिकायत विकास विभाग की, खाद्य एवं रसद की चार, तीन विद्युत विभाग, नपा कुशीनगर की एक, अन्य तीन मामले रहे। जिनमें से पांच का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें