फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे

Mon, 18 Nov 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली परिसर में रविवार की शाम होटल संचालकों के साथ बैठक में सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। हर समय सीसीटीवी को एक्टिव मोड में रखने और रात 10 बजे के बाद शादी-विवाह के दौरान डीजे नहीं बजाने की हिदायत दी गई। इसको लेकर शादी-विवाह वाले घरों के आयोजकों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रवि कुमार राय ने वाहनों की पार्किंग सुव्यवस्थित तरीके से कराने को कहा। बताया कि ठंड के मौसम में कोहरा होने से चोरी की घटनाओं को संदिग्ध अंजाम देते हैं। इन घटनाओं पर रोकथाम लगाने के लिए पुलिस हर समय तैयार है। होटल संचालक कैमरे को हमेशा ऑन रखें ताकि किसी घटना की जांच करने में आसानी हो सके और संदिग्ध की भी पहचान समय रहते हो जाए।
डीजे के तेज आवाज से कमजोर दिल वाले लोगों पर असर पड़ता है। ध्वनि सीमित रखें ताकि आसपास रहने वाले लोगों को किसी तरह परेशानी न हो। इस दौरान प्रमोद गुप्ता, राहुल शर्मा, सतीश कुमार पांडेय, अखलाक खान, किंशुक रजा, परशुराम आदि रहे। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें