फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों ने जागरूकता रैली निकाली

Sun, 05 Feb 2017 11:02 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रैली निकाल लोगों को किया जागरूक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए जिला प्रशासन के साथ रविवार को दिव्यांगों ने भी कदम से कदम मिलाया। दिव्यांगाें की इस मतदाता जागरुकता रैली में डीएम और अन्य अफसरों ने ब्लॉक से लेकर जूनियर हाईस्कूल तक पैदल चलकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। उसके बाद जूनियर हाईस्कूल पहुंचे, जहां जागरुकता कार्यक्रम में मतदान के महत्व पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

डीएम शम्भु कुमार की अगुवाई में सीडीओ केदारनाथ सिंह, एडीएम कृष्ण लाल तिवारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव रंजन सहित अन्य अधिकारी पडरौना ब्लॉक के परिसर में एकत्र हुए। वहां जिले भर से दिव्यांग पहुंचे थे। दिव्यांगों ने हाथ में मतदाता जागरुकता से संबंधित बैनर और तख्तियां हाथ में ले रखी थीं। कई स्कूलों के बच्चे भी इस रैली में शामिल हुए। दिन के 11 बजे से यह मतदाता जागरुकता रैली ब्लॉक से शुरू होकर कसया रोड, सुभाष चौक, कोतवाली रोड होते हुए नगर के जूनियर हाईस्कूल में पहुंची। रैली के बाद जूनियर हाईस्कूल में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें बच्चों ने नाटक, एकांकी, गीत, संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगाें को मतदान का महत्व समझाया और उनसे चार मार्च को मतदान अनिवार्य रूप से करने की गुजारिश की। इस दौरान तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, पंचायतीराज विभाग के जिला कार्यक्रम समंवयक बृजेशनाथ त्रिपाठी सहित काफी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें