फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दिवाली पर नौ लेखपालों को पदोन्नति का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दिवाली के अवसर पर जिले के नौ लेखपालों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत आठ लेखपालों को राजस्व निरीक्षक बनाया गया है। इनमें पडरौना तहसील के पांच, तमकुहीराज का एक और खड्डा तहसील के दो लेखपाल शामिल हैं। वहीं, जिला मुख्यालय स्थित ट्रेजरी में तैनात एक कर्मचारी को भी पदोन्नति मिली है। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों में आदेश जारी होने के बाद खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

पदोन्नति पाने वालों में पडरौना तहसील के योगेंद्र गुप्ता, अब्दुल कुद्दूस, रविंद्र राय, अरविंद कुमार और बृज नारायण प्रसाद शामिल हैं। इसके अलावा तमकुहीराज तहसील के जयंत गुप्ता तथा खड्डा तहसील के चंद्रभान और राम अवध प्रसाद को राजस्व निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, ट्रेजरी में तैनात तुफैल अहमद को भी पदोन्नति देकर राजस्व निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बताया जा रहा है कि पडरौना तहसील के कुछ लेखपाल पहले से ही राजस्व निरीक्षक का कार्यभार संभाल रहे थे। पदोन्नति मिलने के बाद अब उन्हें इस पद पर नियमित रूप से कार्य करने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों ने इस फैसले पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि पदोन्नति से मनोबल बढ़ता है और नई जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रोत्साहन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें