कसया। सिसवा महंत स्थित श्री राधाकृष्ण मठ मंदिर परिसर में रह रहे 85 वर्षीय दिव्यांग साधु बजरंग दास का निधन हो गया। वे मठ में लंबे समय से गोशाला के उत्तरी किनारे पर बने मकान में रहते थे। दोपहर बाद उनको जल में प्रवाहित किया गया। इस दौरान गोवर्द्धन प्रसाद गोंड, बलराम कुशवाहा, अवधेश, अजय सिंह, महेश सिंह, बनारसी शर्मा, दिलीप गोंड आदि मौजूद रहे। संवाद