पडरौना। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मलहिया गांव की 40 वर्षीय महिला की ट्रेन से कटकर बुधवार को मौत हो गई। यह हादसा मलहिया गांव के पास ही हुआ। महिला की पहचान भुआड़ी देवी पत्नी संतोष चौहान के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मलहिया गांव के पास एक महिला के ट्रेन से कटने की जानकारी होने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हनुमानगंज थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। संवाद