फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला फुटबॉल लीग मुकाबला छह अप्रैल से
विज्ञापन

तमकुहीराज (कुशीनगर)। जिला फुुटबॉल एसोसिएशन की तरफ से छह अप्रैल से लीग मुकाबले होने जा रहे हैं। क्षेत्र के फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज एवं किसान पीजी कॉलेज सेवरही के खेल मैदान में यह मुकाबले खेले जाएंगे। लीग मुकाबले मेें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को गोरखपुर में होने वाले मंडलीय लीग मुकाबले में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

बुधवार को तमकुहीराज राजदरबार में जिला फुटबॉल एसोसिएशन कुशीनगर की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राजा महेश्वर प्रताप शाही ने बताया कि उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के अध्यक्ष संजय सिंह के निर्देश पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से छह से 11 अप्रैल तक लीग मुकाबला आयोजित किया जाएगा। यह मुकाबला फीफा के नियमों के तहत कराया जाएगा। लीग मुकाबले में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मंडलीय लीग मुकाबले में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव भीम प्रसाद गुप्ता ने बताया कि लीग मुकाबले की सारी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अधिकांश टीमों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। इच्छुक टीमें 6318852352 नंबर पर संपर्क कर सकती हैं। बैठक में अध्यक्ष ओपी सिंह, कुंवर अप्रमेय प्रताप शाही, उमाशंकर गुप्ता, पीएन पांडेय, संजय मद्धेशिया, शर्मा चौहान, रामा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें